सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- सीतामढ़ी। सोमवार को शहर के प्रसिद्ध राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्वदेशी मेले में आत्मनिर्भर भारत और भारत में निर्मित उत्पादों को केंद्र में रखा गया है। मेले के विभिन्न स्टॉलों और झांकियों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। लोकल के लिए वोकल की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में दवा, किराना, कपड़ा, खुदरा व्यापार सहित कई व्...