हापुड़, मार्च 31 -- जनपद हापुड़ में आज बुधवार से स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। नए सत्र के शुभारंभ के साथ स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज होगा। इसमें जिले के बेसिक एवं माध्यमिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। जगह- जगह स्कूल चलो रैली निकाली जायेगी।शासन के आदेश पर आगामी एक अप्रैल से जिले के सभी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो जायेगा। नए सत्र के शुभारंभ के साथ स्कूल चलो अभियान भी शुरू होगा। स्कूल चलो अभियान प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक और द्वितीय चरण में एक जुलाई से 15 जुलाई तक अभियान चलेगा। अभियान के तहत जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अभियान चलेगा। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कक्षा पांच से कक्षा छह, कक्षा 8 से 9 और कक्षा 10 से 11 में ...