साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। मेष संक्रांति यानि सतुआनी पर्व के बाद से एक माह के खरमास का समापन मंगलवार को हो गया। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास समाप्त हो गया। खरमास समाप्त होने के बाद अब मांगलिक व शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे। इस दौरान मुख्यतौर पर विवाह आदि अधिक होते हैं। गृह प्रवेश, मकान आदि के निर्माण की शुरूआत, यज्ञोपवीत संस्कार समेत विविध शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे। पुरोहित व ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वैशाख कृष्ण द्वादशी तिथि यानि मंगलवार से विवाह पर लगी रोक हट जायेगी। इसके बाद अब विवाह आदि कार्य होंगे। पुरोहितों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई तक विवाह के करीब 38 शुभ मुहूर्त हैं। यह भी पढ़ें- खरमास समाप्त, आज से मांगलिक कार्य शुरू हलांकि इस बीच में 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा तो मांगलिक कार्य पर अल्प विर...