सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र। जनपद की सभी तहसीलों में एक जुलाई से 15 अगस्त तक रोवर तकनीक के माध्यम से विशेष भूमि पैमाइश अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रत्येक तहसील में रोवर उपलब्ध रहेगा, जिससे भूमि की सटीक एवं त्वरित पैमाइश की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से होने वाली पैमाइश राजस्व अभिलेखों के अनुरूप होगी, जिससे भूमि की वास्तविक स्थिति का सही निर्धारण हो सकेगा। इससे सीमा विवाद, अनावश्यक मुकदमेबाजी तथा पैमाइश संबंधी त्रुटियों में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिनकी भूमि की पैमाइश लंबित है, वे अभियान अवधि में संबंधित तहसील से संपर्क कर रोवर तकनीक के माध्यम से अपनी भूमि की पैमाइश कराएं, ताकि सही अभिलेखों के आधार पर उनके अधिकार सुनिश्चित हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...