बरेली, जून 14 -- बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को योग सप्ताह शुरू होगा। जो कि स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में शुरू होगा। इस दौरान पदयात्रा भी निकाली जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से योग सप्ताह में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार सुबह छह बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने बताया कि शासन कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद विधायकगण करेंगे। यह भी पढ़ें- वासुदेव तीर्थ स्थल पर आज होगा योग सप्ताह का शुभारंभ यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के कार्यक्रम का 15 जून से शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...