हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को चुनाव के लिए कुल 160 मतदान केंद्र (158 मुख्य एवं 2 सहायक) बनाए गए हैं, जो 77 भवनों में स्थापित होंगे। नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थिता से नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी 2026 तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो मतदान 23 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न...