अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के अभियान के तहत सोमवार से विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के अंतर्गत महानगर क्षेत्र में 500 प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी के द्वारा साझा की जाएगी। भाजपा महानगर इकाई की ओर से अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए व...