गाजीपुर, सितम्बर 26 -- सैदपुर। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व पितृ पक्ष रविवार से शुरू हो रहा है। आश्विन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाला यह श्राद्ध पक्ष 10 अक्टूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। इन 16 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण कर उन्हें जल, अन्न और तर्पण अर्पित करने से पितरों की तृप्ति होती है। शास्त्रीय परंपराओं में श्राद्ध कर्म के दौरान विधि-विधान और सात्विकता का विशेष महत्व बताया गया है। यह भी पढ़ें- 15 दिन पितरों को याद कर किया जाएगा तर्पण हालांकि, कई बार लोग पूजा-पाठ तो पूरी श्रद्धा से करते हैं, लेकिन उसके बाद कुछ जरूरी नियमों ...