रुद्रपुर, मार्च 15 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। मतुआ धर्म के संस्थापक श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी की 215वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महावारुणी महोत्सव का शुभारंभ सोमवार से होगा। गुरुग्राम स्थित मंदिर परिसर में धर्म ध्वज की स्थापना और अधिवास अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। महोत्सव शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले से ही मतुआ अनुयायी धर्म पताका लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। ढोल-डंका और मंजीरा बजाते हुए 'हरिबोल' का जयघोष करते हुए पहुंचने पर श्रद्धालु विधि-विधान के साथ धर्म पताका की पूजा कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे मधु कृष्ण त्रयोदशी की पवित्र लग्न में मंदिर परिसर स्थित कामना सागर में हजारों श्रद्धालु महावारुणी गंगा स्नान करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित कई राज्यों से अनुयायियों ...