मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी,एक संवाददाता। उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा 25 से 27 सितंबर तक खेल स्टेडियम झंझारपुर में तीन दिनों का बिहार उद्यमी मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मेल में उद्यमियों के लगभग 130 स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें उद्यमी अपनी गुणवत्तापूर्ण उत्पादित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर सकेंगे। मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 25 सितंबर को 4 बजे संध्या में किया जाएगा। मेला में खादी करेगा हस्तकरघा हस्तशिल्प वस्त्र एवं खाद्य उत्पाद से संबंधित स्टॉल लगाया जाएगा। महाप्रबंधक शर्मा ने बताया कि इसके लिए खेल स्टेडियम झंझारपुर में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। मेला का उद्देश्य है -आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.