कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मोतीराम स्मारक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को कानपुर साउथ मैदान में होगा। केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो पूल में बांटा गया है। इन सभी टीमों का नाम दिवंगत केसीए के पूर्व पदाधिकारियों के नाम पर रखे गए हैं। पूल ए में दिनेश मिश्रा एकादश, प्रकाश मिश्रा एकादश, सुरेंद्र तिवारी एकादश और अरुण अवस्थी एकादश रहेंगी, जबकि पूल बी में नरेंद्र पांडे एकादश, भोला एकादश, शरद कपूर एकादश एवं एमएल भट्नागर एकादश शामिल हैं। उद्घाटन मैच दिनेश मिश्रा एकादश और प्रकाश मिश्रा एकादश के बीच मंगलवार को सुबह सात बजे से खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...