आज से शुरू होगा उल्लास साक्षरता पखवाड़ा
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक से 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत उल्लास पोर्टल पर 15 साल से अधिक आयु के असाक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार यह पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। वहीं जिलों के सरकारी व निजी स्कूलों में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिले के विद्यालयों के शिक्षकों, छात्रों, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के साथ साक्षरता रैली, प्रभात फेरी निकाली जाएगी और नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 03 सितंबर तक प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.