मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 1956 से आयोजित हो रहा प्रतिष्ठित अवस्थी मैमोरियल प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च यानी रविवार से शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता 29 मार्च तक मार्डन पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। ये जानकारी पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...