कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से चल रही सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का अगला चरण सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में होगा। यहां 17 व 18 दिसंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, खो-खो, रस्साकसी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, फुटबाल एवं शतरंज जैसे खेल होंगे। सभी प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला वर्ग के साथ-साथ सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में कराई जाएंगी। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन मैदान पर 17 दिसंबर को खेल स्पर्धा का उद्घाटन होगा। पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकसी, फुटबाल, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं होंगी। 18 दिसंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कुश्ती और जूडो की प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.