आज से शिवालयों में गूंजेगा देवों के देव हर-हर महादेव
फतेहपुर, जुलाई 29 -- फतेहपुर। देवो के देव महादेव भगवान शिवशंकर को प्रिय सावन माह का आगाज आज यानि गुरुवार से हो गया। बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व सम्पन्न होने के बाद आज से शिवालयों में घंटा घड़ियाल के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के नारे गुंजाएमान होंगे। सावन में भक्तों की व्यवस्थाओं को लिए शिवालयों में बुधवार को शाम तक तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। सावन को लेकर महादेव के दरबार सज गए हैं। मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर समेत जिले के सभी सिद्धपीठ एवं शिवालयों में सावन के महीना में भक्तों का रेला रहेगा। सुबह-सुबह शिव मंदिरों में अभिषेक होगा। शहर 'ओम नम शिवाय' की जद में होगा। घी, गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से भगवान का स्नान कराया जाएगा। बुधवार को बाजारों में लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की。 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.