शामली, अप्रैल 14 -- खुद को पर्यावरण आयोग का अधिकारी बताकर फैक्ट्रियों में जांच के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन सदस्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उद्यमियों व व्यापारियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों को जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित सुखमाल चंद मेटल इंडस्ट्रीज में तीन व्यक्ति पहुंचे और फैक्ट्री संचालक सुभाष चंद जैन से बातचीत करते हुए खुद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग का अधिकारी बताया। आरोप है कि उन्होंने फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण की जांच के नाम पर रिपोर्ट मांगी और धुएं का हवाला देकर वसूली का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में हाईकोर्ट के सख्त रुख पर जांच करेगी चार सदस्यीय कमेट...