अररिया, अप्रैल 14 -- बथनाहा, एक संवाददाता बुधवार से शनिवार (15 से 18 अप्रैल) तक सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक 33 केवी बथनाहा फीडर का रिकंडक्टरिंग कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र बथनाहा के सभी 11 केवी फीडरों में उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बथनाहा, अमोना, मीरगंज, सोनापुर, चकोरवा, पत्थरदेवा, श्यामनगर, दीपोल, भट्टबाडी समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी फारबिसगंज विद्युत आपूतर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य समय पर कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.