गया, अप्रैल 17 -- प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में शनिवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू होगा। समापन 28 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा। विष्णुनगरी में विश्व में शांति के साथ ही मानव कल्याण की कामना के साथ शुर होने वाले महायज्ञ को लेकर विष्णुपद मंदिर तैयार है। मंदिर परिसर के दक्षिणी हिस्से में धूप घड़ी के पास भव्य पांच बड़े हवन कुंड वाला यज्ञ मंडप बना है। फूल-मालाओं से मंदिर परिसर की सजावट की गई। दूधिया के अलावा रंग-बिरंगी रोशनी से विष्णुपद को सजाया गया है। प्रतिदिन होने वाले महायज्ञ के लिए विष्णुपद मंदिर से बाहर परिसर में भव्य पंडाल बनकर तैयार है।श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से सजावट, सफाई के अलावा सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नवरत्न भजन गायकों के सूर से गूंजेगा यज्ञ स्थल मंदिर परिसर में लगे 25 सीसीटीवी कैमरे के ...