बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- जिले में कुपोषण और बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हरेंद्र सिंह बंसल ने बताया कि अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के चार लाख 90 हजार से अधिक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। डा. बंसल के अनुसार विटामिन ए बच्चों को रतौंधी से बचाने के साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इससे बच्चे बार-बार बीमार नहीं पड़ते और कुपोषण का खतरा भी कम होता है। खासकर कमजोर और कुपोषित बच्चों के लिए यह खुराक किसी सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। उन्होंने बताया कि नौ माह से एक वर्ष तक के बच्चों को आधा चम्मच विटामिन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.