पूर्णिया, अगस्त 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज से 19 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को शहरी इलाके में वर्षा नहीं हुई लेकिन ग्रामीण इलाके के कुछ भागों में जहां-जहां वर्षा हुई जिसका औसत परिमाण 12 मिली मीटर बताया गया। हालांकि बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक वर्षा होती रही जिसका परिमाण 48.3 मिली मीटर था। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से वर्षा होने के कारण सुबह की आद्रता 87 प्रतिशत और शाम की आद्रता 76 प्रतिशत रही। दिन भर मौसम उमस भरा रहा। -साइक्लोनिक सरकुलेशन की स्थिति:- -उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है...