हरदोई, मई 14 -- मल्लावां। मल्लावां पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बिजली विभाग विद्युत समाधान मेगा शिविर लगाएगा, जो 15, 16, 18, 19, 20, 21 और 22 मई तक आयोजित होगा। इसमें बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर कई सेवाओं का लाभ मिलेगा। शिविर में नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर बदलवाने, बिल संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन तथा 1912 हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उपकेंद्रों पर आज से लगेंगे शिविर, बिजली समस्याओं का होगा समाधान उपभोक्ता नेट मीटरिंग आवेदन, नेट बिलिंग समायोजन, उत्पादन एवं उपभोग विवरण, मीटर रीडिंग संबंधी ...