आज से रेल कर्मचारियों को मिलेगा डिजिटल ड्यूटी पास
प्रयागराज, जुलाई 14 -- रेलवे कर्मचारियों का ड्यूटी चेक पास व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। 15 जुलाई 2026 से सभी रेलवे कर्मचारियों के ड्यूटी चेक पास केवल एचआरएमएस पोर्टल के जरिए जारी होंगे। इसके बाद कोई नया फिजिकल ड्यूटी पास नहीं बनेगा। बोर्ड ने सभी जोनों को आदेश जारी किया है। 14 नवंबर 2024 को शुरू एचआरएमएस ड्यूटी पास मॉड्यूल को अब रेल वन मोबाइल ऐप से जोड़ दिया गया है। इससे कर्मचारी ड्यूटी पास के साथ अनारक्षित टिकट भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत सरकार रेल कर्मचारियों को पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 15 जुलाई से पहले जारी कागजी पास वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.