उरई, मार्च 17 -- उरई। गोंडा-कचहरी स्टेशनों के मध्य और लखनऊ मंडल में कराए जाने वाले ट्रैक संबंधी काम को देखते हुए झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई टे्रनों को 18 मार्च से रदद करने के साथ रुट बदला गया है। इससे आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढे़गी। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि काम को सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए ऐसा किया गया है। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के रेलवे अफसरों ने बताया कि लखनऊ मंडल में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ व 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 26 मार्च को नहीं चलेंगी।इसके पहले गाड़ी संख्या 12598 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस 18 मार्च को रदद रहेगी। इसके अलावा गाडी संख्या 15029 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 19 मार्च को नहीं आएगी। गाडी संख्या 15030 गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.