मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से आरंभ हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। दोपहर में द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य नगेन्द्र सिंह ने बताया कि बीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल के 272 और दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट के 312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में नकल विहिन परीक्षा होगी। उधर, श्रीमल्हू आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया की परीक्षा केंद्र पर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 454 और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 436 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कहा कि कोई भी परीक्षार्थी केंद्र पर आपत्तिजनक सामान न लेकर आए। उन्होंने कुछ टिप्स देते हुए क...