आज से यूपी पीईटी एग्जाम शुरू, 60 शहरों में परीक्षा, एडमिट कार्ड के साथ जरूर लाएं ये डॉक्यूमेंट्स, पढ़ें गाइडलाइन
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज यानी 25 अक्टूबर से राज्य भर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। पीईटी की परीक्षा 3 दिन आयोजित होगी। 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 शहरों में 1372 केंद्र बनाए गए हैं। छह पालियों में आयोजित परीक्षा के पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से एग्जाम शुरू होने से 2 घंटा पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएंगे। यानी सुबह की शिफ्ट के पेपर में 9.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के पेपर में 2.30 बजे गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड ले जाना भी अनिवार्य है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.