आज से यूपी टीईटी, 26 केंद्रों पर तीन दिन में 54 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 54 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल और नकलविहीन आयोजन के लिए बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। केंद्र व्यवस्थापकों ने बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी, सुरक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी इंतजामों का अंतिम निरीक्षण किया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सभी अधिकारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं。 यह भी पढ़ें- UPTET : यूपी टीईटी परीक्षा कल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.