अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। चार जून पांच जून को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में जश्न ईद-ए-गदीर मनाया जाएगा। गुरुवार की रात नौ बजे से 12.30 बजे इमामबाड़ा जवाहर अली खां में महफिल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना सै.नदीम रजा जैदी ने बताया कि इस महफिल में ख्याति प्राप्त शायर-ए-अहलेबैत हिलाल लखनवी, फैय्याज रायबरेलवी, करताब करबलाई, आजम सुलतानपुरी शामिल होकर अपने कलाम पेश करेंगे। शुक्रवार को रात 8.30 बजे मस्जिद फैय्याज राठहवेली से इमामबाड़ा तक जुलूस-ए-मसर्रत निकाला जाएगा। यहां मेडिकल कैंप लगेगा। अंजुमनों द्वारा खाने-पीने का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अंत में मदरसा इमाम हुसैन के बच्चों जिन्होंने एक साल के अंदर कुरान खत्म किया है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- इमामबाड़ा में चार को मनाया जाएगा जश्न ईद-ए-गदीर यह भी पढ़ें- ...