भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने के बीच रेलवे ने भागलपुर और कटिहार के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन 23 मई से एक जून तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल सुबह सात बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन अकबरनगर में 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:26 बजे रवाना होगी। सुल्तानगंज में 7:41 बजे पहुंचकर 7:43 बजे खुलेगी। इसके बाद कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, थाना बिहपुर, नवगछिया, कुरसेला और काढ़ागोला रोड होते हुए दोपहर एक बजे कटिहार पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे आज से च...