मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक पार्ट थ्री (ओल्ड कोर्स) के छात्रों का परीक्षा फॉर्म 10 से 17 सितंबर तक भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। परीक्षा फॉर्म सत्र 2021-24 और 2022-25 के छात्रों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने कहा है कि इन सत्रों के जो छात्र पार्ट वन और पार्ट टू में पास हैं, उनके ही परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों को 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक फॉर्म को अपलोड करने का निर्देश दिया है और कॉलेजों से यह भी कहा है कि वह अपने कॉलेज के सूचना पट्ट पर छात्रों को फॉर्म भरने की जानकारी दें। उधर, बीआरएबीयू में लॉ की परीक्षा लेने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। 11 सितंबर से परीक...