आज से ब्रज में मचेगी सावन की धूम, मंदिरों में सजेंगे हिंडोले
मथुरा, जुलाई 29 -- सावन माह गुरुवार (आज) से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ब्रज में झूले और फूल बंगले सजने लगेंगे। गांवों में पेड़ों पर झूले पड़कर मल्हारें गायी जाने लगेंगी। इधर द्वारकाधीश मंदिर में पूरे माह सावन की घटाओं के दर्शन तो होंगे ही, सोने-चांदी के हिंडोलों के भी दर्शन होंगे। मंदिरों में ठाकुर जी के लिए विशेष झूले सजाये जाएंगे। द्वारकाधीश मंदिर, श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शनों को श्रद्धालु उमड़ेंगे। जगह-जगह सावन के गीत गाते हुए महिलाएं झूला झूलने का आनंद लेंगी। पंडित अमित भारद्वाज ने बताया कि सावन प्रकृति के श्रंगार का माह है। प्रकृति इस माह में पल्लवित होती है। दूसरा माता पार्वती ने शिव को प्राप्त करने के लिए तप सावन माह में ही किया था। सावन माह के हर मंगल को मंगला गौरी का ब्रत होता है, जिसमें परिवार के सौभाग्य के लिए महिलाएं ब्रत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.