बांका, अप्रैल 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बडी राहत देते हुए एक अप्रैल से बुजुर्गों को घर बैठे संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की सुविधा लागू की है। इसके लिए ई-निबंधन पोर्टल में बदलाव किये गये हैं। सात निश्चय - 3: सबका सम्मान, जीवन आसान योजना के तहत अब 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को अपनी जमीन, प्लॉट या फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय नहीं जाना पडेगा। सूबे में यह सुविधा बुधवार से लागू कर दी गई है, जिसके तहत बुजुर्ग अपने घर से ही निबंधन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने प्रत्येक निबंधन कार्यालय को एक-एक मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट उपलब्ध कराया है। यह यूनिट मांग के अनुसार, बुजुर्गों के घर पहुंचकर रजिस्ट्री से जुडी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी करेगी। इसके अलावे निबंधन कार्यालयों क...