भागलपुर, जनवरी 27 -- आज से बीएयू में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर में तीन दिवसीय वार्षिक अंतर-महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से होगा। इसका समापन 30 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव करेंगे। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में 10 कॉलेजों के कुल 503 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 263 छात्र एवं 240 छात्राएं शामिल हैं। खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी आदि का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.