हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 1 -- सीएम सम्राट चौधरी आज गांधी मैदान में 284.99 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात देंगे। वे साढ़े बारह में बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद 8889.19 लाख की लागत से बनने वाली 90 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं 19610.14 लाख की लागत से बने 55 योजनाओं का उदघाटन करेंगे। सुरक्षा को लेकर गांधी मैदान को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी व जवानों का पहरा हो गया है। पुलिस केन्द्र, गांधी मैदान व प्रेक्षा गृह को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। गांधी मैदान में प्रवेश के लिये आम लोगों के लिये 09,10,11 व 12 गेट बनाये गये हैं। डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि गांधी मैदान में कार्यक्रम के बाद सीएम किसानों के लिये आयोजित मेला प्रेक्षा गृह में जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस केन्द्र में लैंड करेगा। डीएम...