गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आसमान में एक बार फिर बादलों की चहलकदमी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गुरुवार से आसमान में बादल छाएंगे। शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम पूर्वी यूपी की तरफ आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ भी तिब्बत की तरफ से शिफ्ट हो रहा है। इसके कारण गुरुवार दोपहर बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। आसमान में हल्के काले बादल छाएंगे। शुक्रवार को बादलों का रंग और गहरा काला होगा। शुक्रवार और शनिवार को ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम फुह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.