हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनश्चित करने के लिए डेडिकेटेड 11 केवी फीडर में नया केबल लगेगा। केबल लगाने के लिए रविवार 14 से 20 जून तक गांधी आश्रम फीडर एवं गंगाब्रिज फीडर में तीन घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत सहायक अभियंता ई. अजय कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि फीडर में नये केबल लगाने के लिए रविवार से लेकर शनिवार यानी 20 जून तक सुबह 06 बजे से लेकर 09 बजे उक्त फीडर में बिजली सप्लाई को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से सुबह छह बजे से पहले पानी संग्रह करने और बिजली से संबंधित कार्य निपटा लेने की अपील की है। गांधी आश्रम फीडर व गंगाब्रिज फीडर में बिजली सप्लाई बंद किए जाने से सदर अस्पताल, कलेक्ट्रेट, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, गुदरी बाजार,...