कटिहार, जून 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करीब एक माह तक मलेमास के कारण थमी रही वैवाहिक गतिविधियां अब फिर रफ्तार पकड़ने लगी हैं। 19 जून से शुरू हो रहे शुभ विवाह मुहूर्त के साथ ही कटिहार जिले में शादी-विवाह का सीजन लौट आया है। इसका असर बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। ज्वेलरी, कपड़ा, बर्तन, सजावट सामग्री और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है, जबकि मैरेज हॉल, बैंड-बाजा, कैटरिंग और फूल सजावट से जुड़े कारोबारियों के पास बुकिंग के लिए लगातार पूछताछ हो रही है। मिथिला पंचांग के अनुसार जून और जुलाई में विवाह, मुंडन, उपनयन, गृहप्रवेश और गृहआरंभ के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। ऐसे में जिन परिवारों ने मलेमास के कारण अपने मांगलिक कार्य स्थगित कर दिए थे, वे अब तैयारियों में जुट गए हैं। 19 जून से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे ह...