गंगापार, जून 5 -- गंगा में बाढ़ का पानी पहुंचने से पहले पांटून पुल तोड़ दिया जाएगा। प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पीके राय ने बताया कि छह जून से मेजा तहसील के सिरसा व टेला मदरामुकुन्दपुर गंगाघाट पर स्थित पांटून पुल व करछना तहसील के लकटहा गंगाघाट का पीपे का पुल यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इन तीनों पुलों पर आवागमन बंद हो जाने के बाद मेजा व कोरांव के यात्री 60 किलोमीटर दूरी का चक्कर लगाकर मिर्जापुर अथवा प्रयागराज के झूसी पुल से गंगापार जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...