गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महानगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम एक बार फिर व्यापक अभियान शुरू करेगा। जारी कार्ययोजना के मुताबिक मंगलवार से 7 मई तक महानगर 18 प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अवैध पार्किंग, फुटपाथ पर अतिक्रमण और बिना अनुमति के लगने वाली दुकानों/वेंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।इस अभियान में नगर निगम, प्रवर्तन दल, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस शामिल रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि कार्रवाई पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो सके। मंगलवार और बुधवार को कचहरी, काली मंदिर और चटोरी गली क्षेत्र में अभियान चलेगा। इसके बाद 27-28 मार्च को यातायात चौराहा से महाराणा प्रताप चौक होते हुए स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.