औरैया, सितम्बर 8 -- जिले में नौ सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत होगी। आठ अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल और बाल विकास की गतिविधियों का केंद्र बनाते हुए समुदाय की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस बार पोषण माह की अवधारणा 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' रखी गई है। अभियान के दौरान आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन के साथ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और राज्य परियोजना निदेशक पोषण अभियान की ओर से सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- सीएम कल करेंगे नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ वर्ष 2018 से हर साल विभिन्न विभागों और समुदाय की भागीदारी से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बा...