बांका, सितम्बर 27 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पितरों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और कृतज्ञता का पर्व पितृपक्ष इस साल आज रविवार 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। वहीं, आगामी 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन होगा। इसे लेकर क्षेत्रों में लोगों ने श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडित मनोज दुबे के अनुसार, 27 सितंबर रविवार को प्रतिपदा श्राद्ध के साथ पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इसके बाद दिवंगत परिजनों का श्राद्ध उनकी मृत्यु की हिंदू तिथि के अनुसार किया जाएगा। पंचांग के अनुसार 28 सितंबर को द्वितीया, 29 को तृतीया, 30 को चतुर्थी, 1 अक्टूबर को पंचमी, 2 को षष्ठी, 3 को सप्तमी, 4 को अष्टमी, 5 को नवमीं, 6 को दशमी, 7 को एकादशी और द्वादशी, 8 को त्रयोदशी तथा 9 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध होगा। यह भी पढ़ें- श्...