आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसान उल्लाह खान ने एक मई से 30 जून तक पारिवारिक न्यायालय के समय में परिवर्तन किया है। पारिवारिक न्यायालय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के मद्देनजर एक मई से 30 जून तक पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों का समय सुबह 7 बजे से लेकर अपराह्न 1 बजे तक रहेगा। जबकि परिवारिक न्यायालय के कार्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से लेकर अपराह्न 1:30 बजे तक रहेगा। इस बीच में सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक लंच का समय रहेगा यह भी पढ़ें- आज से चलेगी मॉर्निंग कोर्ट यह भी पढ़ें- आज से सुबह सात बजे खुलेंगी अदालतें यह भी पढ़ें- मार्निंग कोर्ट का संचालन आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...