मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। धूप खिली तो बदन गरमा गया। आसमान से चिलचिलाती धूप का जिसने भी सामना किया, अकुलाने लगा। बुधवार को जनपद का पारा 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आने वाले पांच दिन और भी गर्म होंगे। पारा 45 डिग्री से अधिक हो जाएगा। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना करने वाले लोगों को अत्यधिक सतर्क रहना होगा। हीटवेब का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को गर्मी के तेवर इतने तल्ख थे कि सड़कों पर दोपहर के समय अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आया। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान एक सप्ताह पहले तक मौसम के तेवर अनुकूल थे। लेकिन 15 अप्रैल के बाद जिस तेजी से मौसम बदला उसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। पिछले दो तीन दिनों क...