इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- इकदिल। परशुराम सेवा समिति का सदस्यता अभियान एक जनवरी से शुरू किया जाएगा। जानकारी देते समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सशील सम्राट ने बताया कि की वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता 1 जनवरी से शुरू की जाएगी जो 31 जनवरी तक चलेगी । उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को दी गयी है । इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा l समिति के सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क व आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज की फ़ोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश अथवा जिला कार्यालय पर जमा करना होगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...