आज से नौ दिन तपेंगे नौतपा, प्रचंड हो सकती है गर्मी
बांदा, मई 24 -- बांदा। इस बार 25 मई सोमवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं, जो दो जून तक चलेंगे। इन नौ दिनों तक जनपदवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सका है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भारी लू और अत्यधिक तापमान का प्रकोप देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्य उमाकांत त्रिवेदी के मुताबिक जब सूर्य देव वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उसके शुरुआती नौ दिनों को 'नौतपा' कहा जाता है। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा (शीतलता का प्रतीक) है। जब सूर्य (अग्नि तत्व) इसमें प्रवेश करता है, तो वह इसकी शीतलता को सोख लेता है, जिससे पृथ्वी पर तापमान चरम पर पहुंच जाता है। मौसम जानकार के मुताबिक इस बार नौतपा में गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तापमान 48 के इर्द-गिर्द बना रह सकता है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.