बरेली, अक्टूबर 1 -- बारिश के चलते इस बार धान खरीद क्रय केंद्र खोलने की तारीख को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। एक अक्टूबर नहीं अब 15 अक्टूबर से धान खरीद की जाएगी। मंडल में 488 क्रय केंद्र खुलेंगे। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है, वह इस बीच किसानों से संपर्क कर पंजीकरण अधिक से अधिक करायें। जिससे निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है, प्रदेश में हर साल एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू की जाती है। इस बार भी तैयारियां की गईं, मगर बारिश के चलते धान का कटान लेट होगा। इसलिए 15 अक्टूबर से क्रय केंद्र खोले जाएंगे। यह भी पढ़ें- धान खरीद आज से, 160 क्रय केन्द्र की मंजूरी मार्केटिंग, पीसीएफ, यूपीएसएस, नैफेड, मंडी, एफसीआई करेगी। कम से कम 15-20 दिन में खेतों से पानी एवं नमी सूखेगी, तब कटान होगा। इसलिए अब 15 अक्ट...