सहरसा, जनवरी 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बीते दो दिनों के सांकेतिक हड़ताल के बाद सोमवार से नगर निगम के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का घोषणा किया है। 18 हजार रुपये वेतन सहित अन्य मांगो को लेकर सफाईकर्मियों का शुक्रवार और शनिवार को सांकेतिक हड़ताल रहा।जबकि रविवार को छुट्टी रहने के कारण भी सफाई व्यवस्था बंद रही।हड़ताल के कारण पूरे शहर में चारों और गंदगी पसरा हुआ है।जिसके कारण गंदगी से उठ रही बदबू लोगो को परेशान हो रही है।सफाई कर्मियों की मांगो में मासिक मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने, हर महीने की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान, पिछले दो वर्षों से लंबित ईपीएफ की राशि का भी तत्काल भुगतान करने आदि की मांग शामिल है।सफाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मल्लिक ने कहा कि नगर निगम सफाईकर्मियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है।सफाई कर्म...