सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान/ रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में आज से नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत हो गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों में कई नई योजनाएं और सुधार लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पुस्तकों का समय पर वितरण हो, इसके लिए पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं। वार्षिक परीक्षा सम्पन्न होने के बाद इसमें सफल हुए छात्रों की कक्षाएं भी बदल जाएंगी। कक्षा 1 से 8 तक के लाखों छात्रों की पाठ्य पुस्तकें जिले के विभिन्न बीआरसी में कई माह पहले ही पहुंच चुकी हैं। सत्र की शुरुआत में ही नई पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौवीं कक्षा के बच्चे दसवीं में और दसवीं के बच्चे 11वीं में जाएंगे। 11वीं के बच्चे 12वीं में प्रवेश कर जाए...