आज से धनबाद में जुटेंगे राज्यभर से टेनिस खिलाड़ी
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) और झारखंड टेनिस एसोसिएशन (जेटीए) के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 28 जून तक धनबाद क्लब में झारखंड राज्य हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 100 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। धनबाद क्लब लिमिटेड में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सचिव रोहित लाला ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य झारखंड में टेनिस खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे। मैच सुबह सात बजे से होगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.