मेरठ, मई 4 -- चौ. चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी सहित यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से दो पालियों में शुरू होंगी। 90 से अधिक केंद्रों पर शुरू हो रही यह परीक्षाएं 30 मई तक चलेंगी। विवि के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। केंद्रों पर सचल दल की टीमें भी पहुंचेंगी। परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होने जा रहे हैं।आज एआईबी द्वितीय सेमेस्टर का पेपर स्थगितविवि में आज होने वाला एमआईबी पेपर कोड-201 और सात मई को एमआईबी कोड-202 का पेपर स्थगित कर दिया है। एमआईबी-201 का पेपर अब 23 मई, जबकि एमआईबी-202 को पेपर 26 मई को पूर्व निर्धारित पाली एवं समय पर होगी। यह भी पढ़ें- सम सेमेस्टर परीक्षाएं सात मई से होंगी बाकी परीक्षाएं यथावत रहेंगी और इ...