पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार से सुरू हो रही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि अपने आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर शीघ्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपने संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष से उस पर हस्ताक्षर एवं मोहर अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो परीक्षा से पूर्व समय रहते परीक्षा विभाग में संपर्क कर आवश्यक सुधार अवश्य करा लें। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.